धोखाधड़ी व छल पूर्वक नकली सोना बेचकर टप्पेबाजी करने वाले गिरोह के तेरह नफर अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार, कब्जे से पीली धातु की माला 8.885 कि0ग्रा0, पीली धातु का तार, चार लाख सत्ताइस हजार रु0 नगद, बारह अदद कूटरचित आधार कार्ड, एक अदद कूटरचित मतदाता पहचान पत्र, आठ अदद एन्ड्रायड मोबाइल, सात अदद की-पेड मोबाइल व एक अदद प्लास्टिक का झोला पीले लाल रंग का बरामद
हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर थाना कैण्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा लूट/टप्पेबाजी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, पुलिस अधीक्षक /क्षेत्राधाधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक थाना कैण्ट, एसओजी टीम, स्वाट टीम एवं सर्विलान्स टीम के नेतृत्व में मय पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 13/2024 धारा 420/406/417/419/467/468/471/120बी0 भादवि0 थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर से संबंधित अभियुक्तों 1. किशोर 2. हरिपाल 3. रवि 4. गणेश राय 5. राजाराम 6. राजू 7. बीरबल राय 8. कन्हैया परमार 9. हीरालाल 10. गोविन्द राय व अभियुक्ता 11. जमुना देवी 12. ममता 13 चौथी देवी को गिरफ्तार किया गया । कब्जे से धोखाधड़ी की पीली धातु की मालाओ की लड़ी कुल वजन 8.885 कि0ग्रा0, पीली धातु का तार व 427000.00 (चार लाख सत्ताईस हजार रूपये) रुपयें नगद, 12 अदद कूटरचित आधार कार्ड, 01 कूटरचित अदद मतदाता पहचान पत्र, 08 अदद एन्ड्रायड मोबाइल व 07 अदद की-पेड मोबाइल व 01 अदद प्लास्टिक का झोला पीले लाल रंग को बरामद किया गया । जिसके आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि की बढ़ोतरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि वादी मुकदमा की ज्वैलरी की दुकान इटावा में है तथा उनके एक मित्र की सिद्धार्थनगर में ज्वैलरी की दुकान है । अभियुक्त रवि पुत्र स्व0 प्रेम निवासी नई आबादी गूलर का नगला बोदला थाना जगदीशपुरा जनपद आगरा द्वारा वादी के मित्र से सम्पर्क कर बताया कि उसके पास सोने के जेवरात है जिन्हें वह बेचना चाहता है और रवि उपरोक्त ने सोने का एक दाना दिखाया जो चेक करने पर असली सोना निकला । जिसके बाद फोन पर वार्ता के क्रम में रवि उपरोक्त ने बताया कि उसके पास जो सोने के जेवरात हैं उनकी कीमत 6,00000 (छ: लाख) रुपये है । वादी मुकदमा को उनके मित्र ने सोने के लेन देन के संबंध में बताया । वादी मुकदमा व उनके मित्र सोना लेने को तैयार हो गये, जिसपर रवि ने सोना गोरखपुर में देने हेतु बताया । वादी मुकदमा अपने मित्र के साथ गोरखपुर आये और रवि से मिले, जिसके साथ एक महिला जमुना देवी भी थी । रवि ने सोने के 02 दाने चेक करने के लिए वादी को दिया जो असली सोने का था । जिसके उपरान्त रवि ने वादी को दानों की गुथी हुई माला काली प्लासटिक की पन्नी में दिया और वादी से 6,00,000/- रूपये नगद ले लिया । रुपये लेने के बाद रवि ने जल्दी से एक टैम्पों रुकवाया जिसमें उसके साथ आयी महिला के अलावा पांच छः अन्य लोग भी बैठ थे, सभी फरार हो गये । रवि के जाने के बाद वादी द्वारा उसके दिये गये प्लास्टिक की पन्नी को खोलकर चेक किया तो पूरी माला नकली सोने की निकली । जिसके संबंध में वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 13/2024 धारा 420/406/417/419/467/468/471/120 बी0 भादवि0 थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर पंजीकृत किया गया ।
अपराध का तरीका
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग व्यापारियों/व्यवसायियों के पास जाकर उनसे सामान लेते है एवं व्यवहार बनाकर उनको अपने झांसे में लेकर विश्वास दिलाते है कि हम लोग मजदूरी का काम करते है । विश्वास में लेने के बाद हम लोग व्यापारियों/व्यवसायियों को बताते है कि हमें खुदाई में काफी मात्रा में सोने का सामान मिला है, अगर हम कही और बेचेंगे तो हमे लोग चोर समझेगे । आपके सम्पर्क हो गया है और आप पर विश्वास हो गया है इसलिए आपको बेच रहे है जो उचित मूल्य है वह हमे दे दीजिए । जो व्यक्ति झांसे में आ जाता है उसे हम पहले नमूना के तौर पर 01-02 दाना असली सोने का दिखाते है, जब उन्हे विश्वास हो जाता है तो उन्हे भिन्न-भिन्न स्थानों रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन आदि पर बुलाकर उनसे पैसा लेकर नकली सोना दे देते है और हम लोग आपस में पैसा बांट लेते है । महिलाओं को अपने साथ इसलिए रखते है कि कोई शक न करें । पैसा लेकर यह कहते हुए निकल लेते है कि यदि पुलिस देख लेगी तो पकड़ लेगी । घटना में प्रयुक्त मोबाइल व सिम कार्ड तोड़ कर फेंक देते हैं । विभिन्न आईडी कार्ड गलत नाम व पते का तैयार कराते है जो अपरिचित स्थान पर रूकने के लिए आईडी के रूप में काम आता है। हम लोगों का एक गिरोह है जिसमें सभी लोग शामिल है । घटना के अनुसार आपस में अपना काम बाट लेते है । कुछ लोग कस्टमर को फंसाने का काम करते है तथा कुछ लोग आस पास रहकर निगरानी करते रहते है । कुछ लोग माल देकर पैसा लेने जाते है । यदि कोई बात होती है तो हम सभी लोग एक साथ इकट्ठा होकर उस आदमी को घेर कर दबाव बनाते है और पैसा लेकर निकल जाते हैं ।
गिरफ्तारी की टीम-
1 प्र0नि0 रणधीर कुमार मिश्रा थाना कैंट जनपद गोरखपुर
2 नि0 मधुपनाथ मिश्रा एसओजी प्रभारी मय टीम गोरखपुर
3 उ0नि0 मनीष कुमार यादव स्वाट प्रभारी मय टीम गोरखपुर
4 उ0नि0 महेश कुमार चौबे चौकी प्रभारी रेलवे कालोनी थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
5 उ0नि0 नितिन श्रीवास्तव थाना कैंट जनपद गोरखपुर
6 उ0नि0 रविन्द्र चौबे थाना कैंट जनपद गोरखपुर
7 हे0का0 अरूण यादव सर्विलांस सेल गोरखपुर
8 का0 गणेश शंकर पाण्डेय सर्विलांस सेल गोरखुपर
9 हे0का0 मोहसिन खां थाना कैंट जनपद गोरखपुर
10 हे0का0 दीपक सिंह थाना कैंट जनपद गोरखपुर
11 हे0का0 वीरेन्द्र तिवारी थाना कैंट जनपद गोरखपुर
12 का0 संजीत यादव थाना कैंट जनपद गोरखपुर
13 का0 जय प्रकाश यादव थाना कैंट जनपद गोरखपुर
14 का0 शिवम राय थाना कैंट जनपद गोरखपुर
15 म0आ0 ज्योति सरोज थाना कैंट जनपद गोरखपुर
16 म0आ0 आशीष कुमारी थाना कैंट जनपद गोरखपुर
17 म0आ0 आरती यादव थाना कैंट जनपद गोरखपुर
नोट- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा उक्त घटना में गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को 20,000 रु0 का पुरस्कार प्रदान किया गया ।
