गैंग बनाकर गो-तस्करी करने के आरोप में एक नफर वांछित गैंगस्टर गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर थाना गोला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक गोला के नेतृत्व में उ0नि0 फुलीन्दर यादव मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 335/2023 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट से संबंधित अभियुक्त पिन्टू उर्फ किलकिल पुत्र झिनक प्रसाद निवासी केवनहरा थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही कि जा रही है
गिरफ्तारी टीम-
1. उ0नि0 फुलीन्दर यादव थाना गोला जनपद गोरखपुर
2. हे0का0 अनिल कुमार यादव थाना उरवा बाजार जनपद गोरखपुर
3. का0 सत्येन्द्र भाष्कर थाना गोला जनपद गोरखपुर
