Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

विदेश में नौकरी का शानदार मौका!इजरायल में मजदूरों की भर्ती शुरू,सवा लाख रुपये महीना सैलरी

 विदेश में नौकरी का शानदार मौका!इजरायल में मजदूरों की भर्ती शुरू,सवा लाख रुपये महीना सैलरी



विदेश में नौकरी करने का बेहतरीन मौका,यूपी के लोग इस तरह कर सकते हैं आवेदन


हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


गोरखपुर।मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के तहत केंद्र सरकार की मंशा है कि हर हाथ में रोजगार हो।इसी उद्देश्य से इस्राइल में भारतीय श्रमिकों को रोजगार देने का संकल्प लिया गया है।इस्राइल सरकार व केंद्र सरकार के मध्य हुए अनुबंध के तहत आपदा में अवसर जैसी स्थितियां जनपद के श्रमिकों लिए बनती दिख रही हैं।जिसमें वह श्रमिक जो निर्माण कामगार के अंतर्गत प्लास्टरिंग,सिरेमिक टाइल लगाने का अनुभव,फ्रेम वर्क, शटरिंग, बढ़ई गिरी व लोहा वेल्डिंग आदि का अनुभव रखते हों।वह श्रमिक श्रम विभाग के माध्यम से पंजीकृत होकर इजरायल देश जा सकते हैं।भारत सरकार के माध्यम से इजरायल ने अपने यहां संबंधित कार्य क्षेत्र में पारंगत श्रमिकों की मांग की है। इजरायल जाने वाले श्रमिकों को वहां प्रतिमाह 137260 रुपये का वेतन दिया जाएगा।इस बाबत सहायक श्रमायुक्त स्कंद कुमार ने बताया कि इजराइल में भारतीय श्रमिकों का टेस्टिंग आई०टी०आई०,अलीगंज, लखनऊ के पसिर में 23 जनवरी से प्रातः 9.00 बजे शुरू होगा।आवेदन करने वाले श्रमिक के पास पासपोर्ट होना चाहिए। जिनके पास पासपोर्ट नहीं है, उन्हें इसके लिए समय दिया जाएगा। श्रमिक के पास तीन साल का अनुभव होना चाहिए। स्वघोषित अनुभव प्रमाणपत्र भी माना जाएगा।अंग्रेजी समझने की भी काबिलियत होनी चाहिए।

पीआइबीए द्वारा की जाएगी भर्ती

इजरायल सरकार द्वारा वहां हुए युद्ध से उत्पन्न स्थिति के दृष्टिगत भारत से निर्माण श्रमिकों को भेजे जाने के लिए,इजरायल में निवास,रोजगार दिये जाने की कार्यवाही कौशल विकास एवं उद्यम शीलता मंत्रालय भारत सरकार के अधीन कार्यरत एजेंसी एनएसडीसी इंटर नेशनल व इजरायल सरकार के अधीन कार्यरत एजेंसी पीआइबीए के द्वारा यह भर्ती की जायेगी।जिसमें उत्तर प्रदेश से लगभग 10,000 निर्माण श्रमिक इजरायल भेजे जाने का प्रयास किया जा रहा है। आवेदक श्रमिक की आयु 21 से 45 वर्ष व दो से तीन साल कार्य का अनुभव होना चाहिए। इजराइल जाने के इच्छुक निर्माण, श्रम विभाग में सुबह 10 बजे से सायं पांच बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

23 जनवरी से 30 जनवरी तक श्रमिकों का होगा टेस्ट

इजराइल में भारतीय श्रमिकों का टेस्टिंग आई०टी०आई०, अलीगंज, लखनऊ के पसिर में 23 जनवरी से प्रातः 9.00 बजे से 30 जनवरी तक होगा।अतः उक्त कार्यक्रम स्थल पर श्रमिकों की प्रतिभागिता सुनिश्चित करने के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही समयबद्ध रूप से करते हुए संबंधित अपर श्रमायुक्त,उप श्रमायुक्त,सहायक श्रमायुक्त को उपरोक्तानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies