चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में दो नफर अभियुक्ता गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर थाना कैम्पियरगंज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष कैम्पियरगंज के नेतृत्व में उ0नि0 दिनेश सहानी मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 858/2023 धारा 379/411 भादसं व मु0अ0सं0 690/2023 धारा 379/411 भादसं से संबंधित वांछित अभियुक्ता 1.सीमा पत्नी गोपी व 2. कलावती पत्नी स्व0 मुन्नु निवासीगण धूसवा थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर को चोरी के 2640 रूपयों के साथ गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तारी की टीम-
1. उ0नि0 दिनेश कुमार साहनी थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
2. आरक्षी पुष्पेन्द्र कुमार यादव थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
3. आरक्षी अंकित कुमार यादव थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
4. महिला आरक्षी बबिता तिवारी थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
