चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में एक नफर अभियुक्त गिरफ्तारी, चोरी का माल बरामद
हम भारती न्यूज से यू पी हेड धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
गोरखपुर थाना खजनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष खजनी के नेतृत्व मे उ0नि0 जितेन्द्र यादव मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 30/2024 धारा 457,380 भादवि से संबंधित अभियुक्त संतोष उर्फ चक्रधारी पुत्र स्व0 बुद्धू विश्वकर्मा निवासी सुरैनी थाना खजनी जनपद गोरखपुर को चोरी के 01 अदद गैस सिलेन्डर के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में 411 भादवि की बढोतरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तारी की टीम-
1- उ0नि0 जितेन्द्र यादव थाना खजनी जनपद गोरखपुर
2.- हे0का0 राजीव सिंह थाना खजनी जनपद गोरखपुर
