चोरी के तीन अदद ई-रिक्शा, दस अदद बैटरी, एक अदद बैटरी खोलने का रिंच व तीन हजार रुपया के साथ तीन नफर अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से यू पी हेड धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
गोरखपुर थाना शाहपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के प्रयवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक जयन्त सिंह के नेतृत्व में मय पुलिस टीम द्वारा चेकिग के दौरान अभियुक्त 1.दीपू कुमार वर्मा पुत्र स्व. दिनेश वर्मा, निवासी बशारतपुर पश्चिम टोला थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर 2. मो. रहमुद्दीन सिद्धिकी पुत्र सराफत अली निवासी मोहनापुर चौहान टोला कटरेन थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर 3. इमरान खान पुत्र मुन्ना आबिद रहमान निवासी पादरी बाजार पप्पू कटरा पवनपुर हैदरगंज थाना पिपराइच जनपर गोरखपुर को चोरी के 03 अदद ई-रिक्शा, 10 अदद बैटरी, 01 अदद बैटरी खोलने का रिंच व 3000 रुपया के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 53/2024 धारा 411 भादवि पंजीकृत किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तारी की टीम -
1.प्र0नि0 जयन्त सिंह थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर
2.उ0नि0 राजवंश सिंह थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर
3. उ0नि0 शाहिद सिद्दकी थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर
4.का0 अरवीन्द्र यादव थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर
5.का0 आजाद अली थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर
