पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय ने यांत्रिक कारखाना गोरखपुर में एनपीएस जागरूकता के लिए नव नियुक्त कर्मचारियों से किया जन संपर्क एवं कैलेंडर डायरी का वितरण किया गया
हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर यान्त्रिक कारखाना आज यांत्रिक कारखाना गोरखपुर परिसर में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय ने नव नियुक्त कर्मचारियों से मुलाकात किया एवं उन्हें पुरानी पेंशन योजना की बहाली हेतु जागरूक किया।
उन्होंने नव नियुक्त कर्मचारियों को नई पेंशन योजना से आने वाली परेशानियों के बारे में बताया तथा पुरानी पेंशन योजना के लाभ के बारे में अवगत कराया तथा कर्मचारियों से कहा कि जागरुक होकर एन जे सी ए/एन एफ आई आर के निर्देशों के तहत अपना योगदान करें। महामंत्री विनोद राय के साथ पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री दीपक चौधरी, कुलदीप मणि त्रिपाठी, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, अंशुमाल पाठक ,निशांत यादव, सतीश श्रीवास्तव, धीरज यादव, विनय यादव, चंद्रिका निषाद, टिंकू विश्वकर्मा ,मुकेश, जयप्रकाश विश्वकर्मा, प्रखर, बृजेश, पवन ,आदेश, सुनील, संदीप , इत्यादि कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
