नकबजनी कर चोरी करने वाले अभियुक्त सम्पूर्ण माल के साथ गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर थाना गुलहरिया श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद गोरखपुर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) महोदय जनपद गोरखपुर के निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय चौरी चौरा के पर्यवेक्षण में दिनांक 12.01.2024 को उ0नि0 सन्दीप कुमार चौधरी मय हमराह का० अंकित कन्नौजिया व का० मनोज कुमार, का0 विपिन कुमार के थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0025/24 धारा 380 भादवि व बढोत्तरी धारा 411,457 भादवि0 थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर से सम्बन्धित अभियुक्त 1. विनय त्रिपाठी उर्फ लालबाबू पुत्र उमापति त्रिपाठी निवासी महराजगंज टोला सखरूआ थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर उम्र 34 वर्ष व एक नफर बाल अपचारी को समय करीब 19.45 बजे सखरुआ तिराहा के पास थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर से नियमानुसार गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय गोरखपुर भेजा जा रहा है।
बताते चलें कि वादी श्री हरिश्चंद्र त्रिपाठी पुत्र स्व० साधुशरण त्रिपाठी निवासी ग्राम महराजगंज टोला सखरूआ, गोरखपुर जो अपने पूरे परिवार के साथ गोरखनाथ क्षेत्र में रहते है जो अपने गांव के मकान ग्राम महराजगंज टोला सखरूआ पर कभी कभार देख रेख के लिए आते है। दिनांक 12.01.2024 को जब घर आए तो उन्होने देखा कि घर का पीछे का ताला तोड़कर मकान से गैस सिलेण्डर, टुल्लू पम्प व फूल के बर्तन आदि चोरी हुए थे जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि गांव के ही रहने वाले विनय त्रिपाठी उर्फ लालबाबू व अरविन्द त्रिपाठी के द्वारा चोरी किया गया जिस सम्बन्ध में वादी श्री हरिश्चन्द्र त्रिपाठी की तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 25/24 धारा 380 भादवि0 में अभियोग पंजीकृत कराया गया। जिस पर कृत कार्यवाही करते हुए अभियुक्त विनय त्रिपाठी उर्फ लालबाबू पुत्र उमापति त्रिपाठी निवासी महराजगंज टोला सखरूआ थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर व बाल अपचारी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया समस्त माल (एक अदद सिलेन्डर, एक अदद टुल्लू मोटर पम्प, दो अदद फूल कि गगरी, एक अदद फूल का बटुली, एक अदद फूल का कटोरा) बरामद किया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम
1.प्रभारी निरीक्षक श्री शशिभूषण राय थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर
2. उ0 नि0 संदीप कुमार चौधरी चौकी प्रभारी सरहरी थाना गुलहरिया जनपद गोरखपुर
3. का0 अंकित कन्नौजिया थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर
4. का0 मनोज कुमार थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर
5. का0 विपिन कुमार थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर
