धोखाधड़ी कर गबन करने के आरोप में दो नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से धोखाधड़ी से अर्जित चार हजार रूपये बरामद
हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर थाना राजघाट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा धोखाधड़ी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष राजघाट नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव के नेतृत्व में उ0नि0 शशिकिरण सिंह मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 448/2023 धारा 406,420,506 भादवि0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त 1. रियाज अहमद पुत्र मुस्ताक अहमद निवासी भरपुरवा थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर 2. इन्द्रजीत निगम पुत्र स्व. मुरारी लाल निगम निवासी निजामपुर थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर को धोखाधड़ी से अर्जित 4000 रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411,414 भादवि की बढ़ोत्तरी की गई है । अग्रिम विधिक कार्यवाही का जा रही है ।
गिरफ्तारी की टीम-
1- उ0नि0 शशिकिरण सिंह चौकी प्रभारी रहमतनगर थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
2- हे0कां0 श्रीनिवास यादव थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
3- कां0 प्रशान्त नावित थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
