Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

श्री राम कुटी पर राम भक्तों को कराया गया भंडारे का प्रसाद ग्रहण

 श्री राम कुटी पर राम भक्तों को कराया गया भंडारे का प्रसाद ग्रहण



हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


गोरखपुर रामलला के प्राण  प्रतिष्ठा की धूम भैसला ग्राम में भी देखी गई।श्री श्री 108 नवमी महाराज नेतृत्व में सहजनवा तहसील के ग्राम भैंसला के कुटी में रामायण मंगल पाठ हनुमान चालीसा राम धुन की आरती के साथ संपन्न हुआ। गांव के लोग कुटी पर भंडारे का आयोजन कराये और आए हुए राम भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। समाजसेवी बृज राज कुमार सिंह ऊर्फ पप्पू सिंह ने कहा कि राम समरसता के प्रतीक माने जाते हैं। वनवास से लेकर लंका विजय तक की उनकी यात्रा वनवासियों, गिरिवासियों, समुद्रवासियों के सहयोग से पूरी हुई थी। इसलिए, उनकी प्राण प्रतिष्ठा के भैंसला कुटी राम लला मंदिर पर सुंदर पाठ कर कुटी पर भंडारे में आए हुए राम भक्तों  के बीच प्रसाद  वितरण किया गया।

वैसे तो प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में राम भक्तों ने थानो, चौकिया ,मोहल्ले मोहल्ले चौराहे चौराहे पर भंडारे का आयोजन कर राम भक्तों को प्रसाद वितरण कराया पूरा शहर ही राम मय हो गया।लग रहा था कि पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी लंका से विजय प्राप्त कर अयोध्या आज लौटे हैं अयोध्या ही नहीं पूरा देश विदेश में राम भक्त  दीप उत्सव रामायण पाठ पटाखे फोड़कर खुशियां मना रहे। उक्त अवसर पर समाजसेवी बृज राज कुमार सिंह ऊर्फ पप्पू सिह,एसपी सिंह, अमर सिंह,जग्गे भाई,गजेन्द्र, नरेंद्र पाल, डॉ नरेंद्र यादव, शिवम सिंह, शिवपाल सिंह, डॉक्टर राजवंत, मोनू पांडे, विकास सिंह, निरहू यादव,उमाशंकर पांडे आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies