जय श्री राम के नारों से गुंजा तहसील क्षेत्र, राम भक्तों ने निकाला जुलूस
हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर खजनी अयोध्याधाम में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की विग्रह प्रतिष्ठा के अवसर पर सोमवार को तहसील क्षेत्र के गली कूचे चट्टी-चौराहा राम मय रहा। राम भक्तों ने जय श्रीराम के नारों के साथ जुलूस निकाला। जय श्रीराम का नारा लगाते हुए कहा कि अभी तो पहली झांकी है, काशी मथुरा बाकी। उप जिलाधिकारी राजू कुमार, क्षेत्राधिकारी ओमकार त्रिपाठी जहां क्षेत्र में भ्रमण करते देखे गये, वहीं कोतवाल जी आर कनौजिया सुरक्षा व्यवस्था में अपनी पुलिस टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में काफी उत्साह रहा। क्षेत्र के बिहारी बुजुर्ग, डोड़ो, सतुआभार, आशापार, रमपुरवां, सांखडाड़ पांडेय, महिलवार, खुटहना, खजनी, भरोहिया कटघर, बिगही, हरनहीं, खजूरी, सिसवा, भेऊसा, रकौली,कटया, उसवां बाबू, पचौरी, बंगला पांडेय सहित क्षेत्र के चौराहों से होते हुये राम भक्तों ने जुलूस निकाला। जिसमें क्षेत्र के नर-नारी, युवा- बड़े बुजुर्ग समेत हजारों लोग शामिल रहे।
