यातायात पुलिस ने 1350 वाहनों का किया चालान
हम भारती न्यूज से यू0 पी0 चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
गोरखपुर यातायात पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक यातायात के नेतृत्व में आज दिनाक 08.02.2024 को यातायात पुलिस द्वारा बिना ड्राइविंग लाइसेंस के ई-रिक्शा चलाने वाले चालकों व नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों व अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान कुल 356 ई-रिक्शा सहित कुल 1350 वाहनों के विरुद्ध परिवहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई ।

.jpeg)

.jpeg)