Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

हर हर गंगे-जय शिव शंकर के जयकारों के साथ लगाई आस्था की डुबकी

हम भारती न्यूज़ से जिला गोरखपुर थाना गोरखनाथ रिपोर्टर विवेक कुमार श्रीवास्तव


हर हर गंगे-जय शिव शंकर के जयकारों के साथ लगाई आस्था की डुबकी



हर गंगे-जय शिव शंकर के जयकारों के साथ राप्ती नदी के श्री रामघाट व श्री गोरक्षघाट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान लोगों ने गाय की बछिया को दान कर वैतरणी पार करने की मंगल कामना की।


माघ कृष्ण अमावस्या शुक्रवार को लोगों ने परंपरागत रूप से मनाई। जो लोग पवित्र नदियों में जाने में असमर्थ रहे उन्होंने घर पर ही पानी में गंगाजल डालकर स्नान करने के बाद दान किया। माघ मास में गंगा सहित पवित्र नदियों में स्नान का विशेष महत्व है। वहीं मौनी अमावस्या के दिन मौन रहकर पवित्र नदी में स्नान दान करना बहुत ही शुभ माना गया है। भोर में ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु राप्ती नदी के तट पर पहुंच गए। नदी में स्नान के बाद तिल गुड़, तेल, आंवला, वस्त्र आदि का भी दान किया।


इस दौरान कुछ श्रद्धालु ब्राह्मणों को भोजन करते हुए भी दिखाई दिए। घाट पर परिवार के साथ पहुंचे राम अवतार ने बताया कि इसके पहले कई बार वह प्रयागराज में कल्पवास पर भी एक महीने तक रहे हैं। वहां नहीं जा पाने की स्थिति में अब राप्ती नदी के तट पर हर वर्ष मौनी अमावस्या के दिन स्नान कर ब्राह्मणों को भोजन करते हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies