हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
सम्भल ( बहजोई) 8 फरवरी 2024*
आज कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी भरत कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र कुमार मिश्रा ने प्रमुख बिंदुओं के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया। विकास खंड स्तर पर तैयार हो रहीं लर्निंग लैब के संबंध में असमोली एवं सम्भल के खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शीघ्र ही कार्य को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण के संबंध में कार्यदायी संस्था आरईडी को निर्देशित करते हुए कहा कि शीघ्र कार्य को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।हॉट कुक्ड मील के संबंध में संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि जो एनजीओ आंगनबाड़ी केन्द्रों पर हाॅट कुक्ड मील का प्रबंध कर रहे हैं वह हाइजीन पर विशेष ध्यान दें । बाल आधार मशीन के संबंध में भी संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस विभाग धर्मेंद्र कुमार मिश्रा,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुलदीप आदिम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी शिवी गर्ग, समस्त खंड विकास अधिकारी एवं समस्त सीडीपीओ एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित है।
जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल
.jpeg)
