हम भारती न्यूज़
संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार
श्याम वाटिका में थाना अध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों व व्यवसायी के साथ की बैठक
सारण जिले के गरखा बाजार के श्याम वाटिका में गुरुवार को गरखा बाजार में विधि व्यवस्था संधारण को लेकर गरखा थाना अध्यक्ष शशि रंजन कुमार ने गरखा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि व समाजसेवी राकेश चौधरी के साथ गरखा पंचायत के विभिन्न जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यवसायी के साथ बैठा किया. गरखा बाजार में हो रही चोरी,जाम की समस्या के साथ कई महत्वपूर्ण विचार विमर्श किया गया. यह जानकारी गरखा पंचायत के उप मुखिया मोहम्मद बाबूजान ने दी.

