फास्ट फूड का ठेला चोरी करने वाला एक नफर अभियुक्त दो अदद फास्ट फूड का ठेला के साथ गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से यू0 पी0 चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
गोरखपुर थाना चिलुवाताल डॉ0 गौरव ग्रोवर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी" के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में व श्री जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक उत्तरी जनपद गोरखपुर व श्री विजय आनन्द शाही क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज गोरखपुर के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 07.01.2024 को थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर के निर्देशन में उ0नि0 श्री आशीष कुमार तिवारी मय फोर्स द्वारा मु0अ0सं0 86/2024 धारा 380,411 भा0द0सं0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त 1. शिवम गुप्ता पुत्र स्व0 अशोक गुप्ता निवासी गीता वाटिका के पास असुरन चुंगी भेडियागढ वी-मार्ट के पीछे थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर उम्र करीब 26 वर्ष को 02 अदद स्टील का फास्ट फूड ठेला के साथ समय करीब 07.00 बजें नकहा नं0-2 निकट टू वैल्यू के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय भेजा जायेगा ।
बताते चलें कि अज्ञात चोरो द्वारा वादी के प्लाट जिसमें लगे गेट का ताला तोडकर 02 स्टील का फास्ट फूड का ठेला चोरी कर लेने के सम्बन्ध में ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम :-
1. उ0नि0 आशीष कुमार तिवारी थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
2. का0 सुरजीत कुमार थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
3. का0 दीपक कुमार थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर ।
