षडयंत कर फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधडी से जमीन बैनामा कराने वाला एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से यू0 पी0 चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
गोरखपुर थाना चिलुवाताल डॉ0 गौरव ग्रोवर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी" के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में व श्री जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक उत्तरी जनपद गोरखपुर व श्री विजय आनन्द शाही क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज गोरखपुर के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 07.01.2024 को थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर के निर्देशन में 30 नि0 श्री शिव राज सिंह मय फोर्स द्वारा मु0अ0सं0 84/2024 धारा 420,467,468,471,120 बी, 504, 506 भा0द0सं0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त 1. ईनामुल्लाह पुत्र स्व0 शफी निवासी चिलमापुर निकट बघहा बाबा मन्दिर के पास रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर उम्र करीब 58 वर्ष को समय करीब 16.30 बजें इण्डियन बैंक के पास थानाक्षेत्र कैन्ट से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय भेजा जायेगा।
बताते चलें कि आवेदक की आराजी नं0 24 रकबा 0.040 हे0 भूमि को प्रतिवादीगण द्वारा षडयंत कर फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधडी से बैनामा करा लेना तथा कब्जा लेने हेतु गाली गुफ्ता व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम :-
1. उ0नि0 शिवराज सिंह थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
2. का0 राघवेन्द्र कन्नौजिया थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
3. का0 धीरेन्द्र यादव थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
