लूट का अपराध कारित करने वाला 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद देशी तमंचा .315 व 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
गोरखपुर थाना कैण्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा लूट के अपराधों पर अंकुश लगाने व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलायें जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, स0पु0अ0/क्षेत्राधिकारी कैण्ट के मार्गदर्शन में व प्रभारी निरीक्षक थाना कैण्ट के नेतृत्व में उ0नि0 महेश कुमार चौबे मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 480/2023 धारा 392 भादवि से संबंधित वांछित अभियुक्त नागेन्द्र उर्फ गोलू निषाद पुत्र स्व जालन्धर निषाद निवासी महेवा न्यू शिवपुरी कालोनी ट्रांसपोर्ट नगर थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 01अदद देशी तमंचा नाजायज .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया । उक्त बरामदगी के आधार थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 175/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है
गिरफ्तारी की टीम-
1. उ0नि0 महेश कुमार चौबे चौकी प्रभारी रेलवे थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 अंजय कुमार सिंह चौकी प्रभारी पैडलेगंज थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
3. कां0 संजीत यादव थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
4. कां0 कमलेश यादव थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
