हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
👉 मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा निजी नलकूप उपभोक्ता कृषकों को मुफ्त बिजली कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ।
👉 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के निजी नलकूप संयोजनों पर सिंचाई हेतु मुफ्त बिजली की सुविधा उपलब्ध।
मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा निजी नलकूप उपभोक्ता कृषकों को मुफ्त बिजली दिए जाने के संबंध में आयोजित संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम का शुभारंभ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ से किया गया जिसका सजीव प्रसारण जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में आयोजित कार्यक्रम में किया गया।
मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा उद्बोधन कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर अनामिका यादव, मुख्य विकास अधिकारी भरत कुमार मिश्रा,मा0 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि रामपाल सिंह एस ई विद्युत विनोद कुमार गुप्ता एवं डीडीएजी अरुण कुमार त्रिपाठी तथा ब्लॉक प्रमुख विकासखंड बनियाखेडा डॉक्टर सुगंधा सिंह एवं एक्स ई एन विद्युत बबराला अवधेश कुमार सहित समस्त एक्स ई एन विद्युत तथा संबंधित अधिकारियों एवं कृषकों के द्वारा देखा और सुना गया।
इसी क्रम में योजनांतर्गत 01 अप्रैल 2023 से उत्तर प्रदेश के किसानों को सिंचाई हेतु नलकूपों के बिजली बिल पर शत प्रतिशत छूट देने की घोषणा मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई।
सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित।