हम भारती न्यूज़
संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार
टीओपी इंटर कॉलेज के 12 वां स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की घूम
अमनौर प्रखंड के ठाकुर ओमप्रकाश सिंह इंटर कॉलेज ने 12 वां वार्षिकोत्सव घूमधाम से मनाया।इस मौके पर संस्था के संचालक प्रो.डॉ.ओ पी सिंह का 72 वां जन्मदिवस भी मनाया गया।छात्र छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन लगाकर किया।साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति भी दी।गुरुवार को टी ओ पी इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि राष्ट्रपति से हुए सम्मानित प्रो.डॉ.शांति सिन्हा एवं विशिष्ट अतिथि प्रो.डॉ रामप्रकाश पंडित और प्राचार्य रेणु सिंह ने प्रदर्शनी का रिबन काटकर उद्घाटन किया।सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारम्भ देव वंदना और नव दुर्गा स्तुति के साथ किया गया।नाटक गुत्थम गत्थी ,रामचनरा व ओ रे चिरैया ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।नाटक शकुंतला का भाव विभोर करने वाला मंचन किया।वाद्दयन्त्रो की जुगलबंदी ने दर्शकों को रोमांची किया। मुख्य अतिथि शांति सिन्हा ने कहा कि उन्हें अपनी छात्र जीवन की यादें ताजा हो गई।कहा कि कभी अपनी संस्कारों को नहीं भूलना चाहिए।प्राचार्य रेणु सिंह ने वर्ष भर की गतिविधियों की जानकारी दी।कार्यक्रम का समापन झाँसी की रानी नाटक के साथ संपन्न हुआ जिसमें विरांगाना लक्ष्मीबाई की कहानी जीवंत किया गया।इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय,शिवराम गिरी,प्राध्यापक चन्दन सिंह,अजय सिंह,शैलेश कुमार सिंह,रविन्द्र राय,सीमा देवी तथा प्रभावती देवी सहित सैकड़ो छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

