हम भारती न्यूज़
संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार
तरवार चार मुहानी के पास 140 लीटर देशी शराब व चोरी के मोटरसाइकिल के साथ 2 शराब कारोबारी गिरफ्तार
भेल्दी थाना क्षेत्र के तलवार चार मुहानी के पास से शुक्रवार को एक चोरी के मोटरसाइकिल के साथ 140 लीटर देशी शराब को जब्त कर 2 शराब कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस संबंध में भेल्दी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।गिरफ्तार शराब कारोबारी नगर थाना क्षेत्र के पूर्वी रौजा निवासी सुरेश राय के पुत्र सौरभ कुमार और रौजा पोखरा निवासी सुनील मांझी के पुत्र रोहित कुमार शामिल है।
