हम भारती न्यूज़
संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार
चिरांद मोड़ चेक नाका से 198.720 लीटर विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार
सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के चिरांद मोड़ चेक नाका से 20 मार्च 2024 को गुप्त सूचना के आधार पर एक टाटा सुमो गोल्ड गाड़ी से 198.720 लीटर विदेशी शराब को जब्त कर एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में डोरीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार शराब कारोबारी भेल्दी थाना क्षेत्र के सिरसा निवासी शंभू माझी के पुत्र रवि रंजन कुमार बताया जाता है। पुलिस ने विदेशी शराब 198.720 लीटर, टाटा सुमो गोल्ड गाड़ी और दो मोबाइल को जब्त किया है। डोरीगंज थाना अध्यक्ष ने बताया कि गुरुवार को शराब कारोबारी रवि रंजन कुमार को जेल भेज दिया गया।
