Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर की अध्यक्षता में आगामी त्यौहार व लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन में की गई गोष्ठी।

 पुलिस अधीक्षक बलरामपुर की अध्यक्षता में आगामी त्यौहार व लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन में की गई गोष्ठी।




गोष्टी में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्रीमती नम्रिता श्रीवास्तव व अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री योगेश कुमार सहित समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारी व थाना/शाखा प्रभारी रहे उपस्थित


कानून/शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध की जाएगी सख्त वैधानिक कार्यवाही


हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


  बलरामपुर  आज दिनांक 21.03.2024 को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री केशव कुमार की अध्यक्षता में आगामी त्यौहार व लोकसभा चुनाव- 2024 के दृष्टिगत पुलिस लाइन बलरामपुर स्थित सभागार कक्ष में समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारी गण के साथ गोष्ठी की गयी । इस दौरान आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शान्तिपूर्ण परिवेश में सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत विभिन्न बिन्दुओं जैसे- असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई, ब्लैक मनी संचरण पर रोकथाम, अवैध मादक पदार्थों एवं शराब की तस्करी पर रोकथाम, अवैध हथियारों की तस्करी पर रोकथाम, इण्डो-नेपाल बाॅर्डर पर संदिग्ध गतिविधि/ तस्करी पर प्रभावी रोकथाम हेतु सीमावर्ती क्षेत्रों के पुलिस बल के साथ नियमित रुप से संयुक्त कॉम्बिंग/पेट्रोलिंग एवं चेकिंग अभियान, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई व नियंत्रण आदि पर चर्चा की गयी तथा चुनाव के दृष्टिगत संवेदनशील मतदान केंद्रों का भ्रमण करने, जनपद के बॉर्डर पर नाकाबंदी करके सघन चेकिंग करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों/वस्तुओं की गहनता से चेकिंग करते हुए आम जनता में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण बनाये रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखने तथा भ्रामक व गलत संदेश/सूचना को किसी भी प्लेटफार्म पर प्रसारित करने वाले के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया । इस सम्बंध में महोदय द्वारा समस्त सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । 


इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्रीमती नम्रिता श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री योगेश कुमार सहित जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना/शाखा प्रभारी मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies