Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

गोरखपुर में होली उत्सव दिनांक 26 मार्च 2024 दिन मंगलवार को मनाया जायेगा। यह जानकारी गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ जी ने दी है ।

 ब्रेकिंग न्यूज़ गोरखपुर


हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


गोरख्पुर 21 मार्च, 2024 । गोरखपुर में होली उत्सव दिनांक 26 मार्च 2024 दिन मंगलवार को मनाया जायेगा। यह जानकारी गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ जी ने दी है ।


       योगी कमलनाथ जी ने बताया कि फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा दिनांक 24 मार्च 2024 दिन रविवार को रात्रि 10ः27 बजे के (  दिन में 9.24 बजे से रात्रि 10.27 बजे तक भद्रा होने के कारण ) उपरान्त होलिका दहन किया जाएगा। अगले दिन अर्थात 25 मार्च दिन सोमवार को होलिका पड़ी रहेगी। 25 मार्च 2024 को दिन में 11ः31 बजे  के बाद प्रतिपदा तिथि प्राप्त हो रही है किंतु 

             प्रवृत्ते मधुमासे तु प्रतिपद्युदिते रवौ ।

             कृत्वाचावश्यकार्यणि सन्तपर्य पितृदेवताः।।

             वन्दयेद्धोलिकाभूमिं सर्वदुःखोपशान्तये ।।

( चैत्र शुक्ल पक्ष में सूर्योदय व्यापिनी प्रतिपदा तिथि मिलने पर नित्य कर्म से निवृत्त हो पितरों को स्मरण, प्रणाम कर सभी प्रकार के दुःखादि के निवृत्ति हेतु होलिकादहन भूमि को प्रणाम करना चाहिए ) इस निर्णय सिन्धु के मतानुसार दिनांक 26 मार्च 2024 चैत्र कृष्ण पक्ष दिन मंगलवार को सूर्योदय में प्रतिपदा तिथि प्राप्त होने के कारण प्रातः होलिकादहन भूमि को प्रणाम कर विभूति धारण किया जाएगा एवं प्रातः काल से दिन भर होली उत्सव वसंत उत्सव मनाया जाएगा।


योगी कमलनाथ                                     प्रधान पुजारी                              गोरखनाथ मंदिर, गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies