Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

सोनौली बॉर्डर पर लाखों रुपए कीमत का तस्करी का चाइनीज लाइटर और टूथ पेस्ट बरामद

 सोनौली बॉर्डर पर लाखों रुपए कीमत का तस्करी का चाइनीज लाइटर और टूथ पेस्ट बरामद



हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


सोनौली महराजगंज सोनौली बॉर्डर पर आज एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान 10 कार्टून में 1 हजार चाइनीज लाइटर और 13 कार्टून में 936 पीस डाबर रेड टूथ पेस्ट बरामद किया। पकड़े गए सामान की कीमत लगभग 4 लाख 50 हजार रुपए बताया जा रहा है।


बता दें कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम गस्त कर रही थी। गस्त के दौरान सोनौली कस्बे के वार्ड नं 3 घनश्याम नगर के जगन्नाथ राम सुनरपाती जूनियर हाईस्कूल के पास से अबैध समान को पकड़ कर बरामद किया।


इस संबंध में सोनौली कोतवाली प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि पकड़े गए सामान को धारा 111 कस्टम अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए नौतनवां कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies