Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

किसानों के मंसुबे पर बदलते मौसम की मार

 किसानों के मंसुबे पर बदलते मौसम की मार



हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


महाराजगंज जिले के किसान अपने रबी फसलों को देखकर जहां फूले नहीं समा रहे थे वही आज बुधवार को अचानक मौसम के बदले मिजाज को देखकर किसानों की चिता बढ़ती दिख रही हैं। राज्य के कई जिलों में भारी बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण रवि फसल तबाह हो चुके हैं। मौसम में अचानक परिवर्तन एवं बारिश और तेज हवाओ के कारण तापमान में अचानक कई डिग्री तक गिरावट आ चुकी है। अचानक मौसम मैं परिवर्तन के कारण सर्वाधिक नुकसान का अनुमान तैयार रवि फसल को देखकर लगाई जा रही है। कृषि जानकारों का मानना है की इस महीने में मौसम के अचानक करवट बदलने के कारण खेतों में लगी फसलों की बर्बादी की संभावना बढ़ गई है। खासकर इस समय अधिकांश खेतों में गेहूं, चना, मसूर, सरसों के अलावा अन्य फसलें लगी हुई है। इन फसलों के लिए इस समय बारिश हमेशा नुकसानदेह साबित होगा। मौसम परिवर्तन एवं अचानक बारिश के कारण सर्वाधिक नुकसान गेहूं सरसों एवं अन्य रवि फसलों में होने की संभावना बताई जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies