महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भैरहवा स्थित बंसडिलवा के प्राचीन शिव मन्दिर में आज भक्तों का उमड़ा जनसैलाब
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
भैरहवा नेपाल महराजगंज भारतीय सीमा से सटे नेपाल के रूपंदेही जिले के भैरहवा नगर पालिका परिषद क्षेत्र में स्थित बंसडिलवा में आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। सैकड़ों साल पुराना बंसडिलवा का यह प्राचीन शिव मंदिर नेपाल में ही नहीं भारतीय सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों के आस्था का केंद्र है।
यह एक विख्यात मंदिर है। जहां भक्तों की हमेशा भीड़ लगी रहती है। विशेषकर महाशिवरात्रि पर्व पर यहां बहुत बड़ा मेला भी लगता है जिसे देखने के लिए दूर-दूर से यहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं। बताया जाता है कि इस प्राचीन शिव मंदिर पर पहुंच कर जो जलाभिषेक करता है उसकी सारी मुरादें भगवान भोलेनाथ पूरी करते हैं। आज भक्तों को संभालने के लिए पुलिस व प्रशासन को काफी मशक्कत भी करनी पड़ी। इस में मंदिर पुरूषों की अपेक्षा महिलाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी रहती है। आज हजारों की संख्या में भक्तों ने लाइन लगाकर दर्शन-पूजन के बाद जलाभिषेक किया।
इस अवसर पर बंसडिलवा शिव मन्दिर समिति के अध्यक्ष पशुपति न्योपाने ने बताया कि यह मंदिर बहुत पुराना है और लोगों के आस्था का केंद्र है। आज के दिन तमाम शिव भक्तों की तरफ से पांडाल लगाकर श्रुद्धालुओं प्रसाद भी वितरित किया गया।