Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आशनाई के चक्कर में लड़की के चचेरे भाई ने लड़के पर बरसाई थी गोली

 आशनाई के चक्कर में लड़की के चचेरे भाई ने लड़के पर बरसाई थी गोली



भिटौली थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर शिवाला का मामला


हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


महराजगंज महराजगंज में आशनाई के चक्कर में लड़की के चचेरे भाई ने लड़के पर गोलियां बरसा दीं। इस घटना के बाद वह घायल हो गया। इसके बाद लड़के को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत होने की वजह से उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई।


जानकारी के अनुसार गोली मारने वाले युवक ने देर रात ही थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। पूरा मामला जिले के भिटौली थाना क्षेत्र का है।


लक्ष्मीपुर शिवाला गांव में रहने वाले जनार्दन चौधरी के 16 साल के बेटे सतीश चौधरी की हत्या हुई है। सतीश उनका अकेला लड़का था। उसने 10 वीं पास करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। जनार्दन चौधरी राजस्थान में रहकर खाना बनाने का काम करते हैं।


सतीश घर पर ही रहकर खेती-बारी करता था। डॉक्टरों के मुताबिक, सतीश को तीन गोलियां लगी हैं। इसमें एक गोली कान को छूते हुए निकली, एक गोली सीने में लगी और एक पेट में लगी है।


घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। अधिकारियों के निर्देश पर गांव में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। भिटौली थाने के प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्त ने बताया कि हत्यारोपी के चचेरी बहन से मृतक का सम्बंध था। इसी से नाराज होकर गोली मार दी। मृतक के परिजन लगातार पुलिस से न्याय की गुहार कर रहे हैं।


मौके पर पहुंचे एसपी सोमेंद्र मीणा ने बताया कि सतीश को उसी के गांव के प्रद्युम्न ने गोली मार दी थी। इस सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी और वरिष्ठ अधिकारियों ने मौका मुआयना किया है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर ली गई है। आरोपी को असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies