मुख्यमंत्री तथा राम मंदिर पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले भेजे गए जेल
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
भिटौली महाराजगंज भिटौली थाना क्षेत्र के मटीहनिया चौधरी निवासी मुबारक अली व गोरखपुर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र के मोहम्मद सैफ को मुख्यमंत्री के संबंध में अभद्र भाषा तथा अयोध्या राम मंदिर के विरोध में आपत्तिजनक शब्द जिससे दो संप्रदायों के बीच आपसी शत्रुता व धार्मिक उन्माद फैलाने को लेकर मेल के माध्यम से दूसरे के नाम से डीजीपी सहित उच्चाधिकारियों को मेल करने के मामले में अगया पुल से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया जहां से दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया। दोनों के पास तीन अदद मोबाइल,एक आधार कार्ड,एक पासबुक,एक इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक कार्ड, एक एटीएम कार्ड, 14अदद सिम कार्ड, एक अदद सीपीयू, मानीटर, कीबोर्ड व माउस बरामद किया है। भिटौली थानाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि उक्त दोनों अभियुक्तों पर भिटौली थाने में पहले से ही धोखाधड़ी एवं जालसाजी का मुकदमा दर्ज है। यह दोनों पहले से ही वांछित चल रहे थे दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।
