हम भारती न्यूज़
संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार
टक्कर मोड़ से दौलतगंज जाने वाले रास्ते में कूड़े के ढेर पर फेंके गये एक नवजात का शव बरामद
छपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के टक्कर मोड़ से दौलतगंज जाने वाले रास्ते में कूड़े के ढेर पर फेंके गये एक नवजात का शव शुक्रवार को बरामद किया गया। लोकलाज के डर से कूड़े के ढेर पर फेंकी गई नवजात बच्ची के शव को देख लोगों ने इस घटना की सूचना भगवान बाजार थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा दिया।
