Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

कार्यकर्ताओं के मेहनत के बदौलत सातवी बार होगी एतिहासिक जीत : पंकज चौधरी केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री

 कार्यकर्ताओं के मेहनत के बदौलत सातवी बार होगी एतिहासिक जीत : पंकज चौधरी केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री




नौतनवां विधान सभा क्षेत्र में पूर्व के नेता किसी भी कार्यकर्ता का उत्पीड़न करने का साहस नहीं जुटा पाए : ऋषि त्रिपाठी विधायक नौतनवां


हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


महराजगंज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत संकल्प योजना को साकार करने में महराजगंज अपनी अग्रणी भूमिका निभाएगा और 400 पार के संकल्पित लक्ष्य में विजयश्री के आशीर्वाद की माला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहनाएगा।


उक्त बातें आज शुक्रवार की शाम करीब 3 बजे नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के एमके इंटर कालेज दुर्गापुर में केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं महाराजगंज के सांसद एवं लोकसभा महाराजगंज के भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी ने नौतनवां पश्चिमी मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा चुनाव

की रणनीतियों एवं बूथ प्रबंधन पर चर्चा के उपरान्त कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।


श्री चौधरी ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। हमारे कार्यकर्त्ता पार्टी की रीढ़ हैं। कार्यकर्ताओं का कभी हमने मनोबल नहीं गिरने दिया और आपके मेहनत के बदौलत सातवीं बार एतिहासिक जीत मिलेगी।


कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते ऋषि त्रिपाठी विधायक नौतनवा

इस अवसर पर विधायक नौतनवां ऋषि त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि महाराजगंज के सांसद एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के नेतृत्व में नौतनवां विधानसभा में सड़क बिजली से लेकर महाव नाला या फिर रोहिणी बैराज सब पर कार्य हो रहा है।


श्री त्रिपाठी ने यह भी कहा कि मेरे विधानसभा में पूर्व के नेता किसी भी कार्यकर्ता का उत्पीड़न करने का साहस नहीं जुटा पाए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की दस साल की उपलब्धियों को कार्यकर्त्ता जन जन तक पहुंचायें। इस दौरान लाभार्थियों से भी संवाद करें। आप कार्यकर्ताओं के मेहनत के बदौलत आदरणीय पंकज चौधरी जी सातवी बार एतिहासिक जीत मतों से जीत दर्ज करने जा रहे हैं।


इस दौरान प्रभाकर द्विवेदी, भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी, दीपक बाबा,लालचंद चौधरी, ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया,प्रदीप सिंह, ग्राम प्रधान अनिल वर्मा, प्रदीप सिंह, विशुन देव चौरसिया,अशोक जायसवाल,

बबलू सिंह,राजेश्वर सिंह,रवि वर्मा, मनोज मद्देशिया, प्रेम जायसवाल,संजीव जायसवाल,नन्हें सिंह, प्रेम सिंह,प्रदीप नायक, सागर विश्वकर्मा, सुभाष यादव, बलराम चौधरी, धर्मेंद्र जायसवाल सहित बड़ी संख्या कार्यकर्त्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies