Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

बेटे ने नम आंखों से दी पिता को मुखाग्नि पूर्व मंत्री रामपाल सिंह के अंतिम दर्शन में पहुंचे नामचीन लोग

 बेटे ने नम आंखों से दी पिता को मुखाग्नि


पूर्व मंत्री रामपाल सिंह के अंतिम दर्शन में पहुंचे नामचीन लोग



हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


गोरखपुर खजनी तहसील के उनवल राजघराने के वंशज पूर्व मंत्री रामपाल सिंह को शनिवार को बड़हलगंज मुक्तिपथ सरयू तट पर उनके पुत्र सहजनवां विधानसभा क्षेत्र के पूर्व  विधायक राजेंद्र उर्फ बृजेश सिंह ने नम आंखों के साथ मुखाग्नि दी।

इससे पूर्व उनकी अंतिम यात्रा में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। निधन की सूचना मिलते ही श्रद्धांजलि देने और अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में पहुंची नामचीन हस्तियों ने शोक संतप्त परिजनों को धैर्य बंधाया।

बता दें कि इलाके में बबुआ के नाम से पुकारे जाने वाले रामपाल सिंह उनवल राजघराने के होकर भी लोगों से बेहद सरल सहज भाव से मिलते थे। रामपाल सिंह की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके निधन की सूचना मिलते ही नगर पंचायत उनवल के दर्जनों घरों में चुल्हा नहीं जला।

सभी के सुख-दुख में शरीक होने वाले रामपाल सिंह के निधन की सूचना मिलते ही नगर पंचायत उनवल समेत आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर सदर सांसद रवि किशन शुक्ला ,विधायक प्रदीप शुक्ला, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह,एम एल सी सी. पी. चंद,एम एल सी देवेन्द्र प्रताप सिंह उपाध्यक्ष बंधू उपेंद्र सिंह,जिलाध्यक्ष युद्धिष्ठिर सिंह,अरुणेश शाही, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनय सिंह,पुर्व विधायक शीतल पाण्डेय,अजय कुमार सिंह पप्पू,भाजपा के क्षेत्रिय मंत्री जनार्दन तिवारी,नगर पंचायत अध्यक्ष महेश दुबे, बड़हलगंज नगर पंचायत चैयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर,सांसद प्रतिनिधि शिव कुमार शाह,हियुवा के जिला संयोजक रामपाल सिंह,पुर्व सभासद संतोष राम त्रिपाठी,राम प्रताप सिंह, नरेन्द्र शुक्ला,शिव सागर तिवारी,फणिन्द्र सिंह, पुर्व चैयरमैन उमाशंकर निषाद,घनश्याम मिश्रा, विजय कुमार सिंह, मनोज सिंह, अभय प्रताप सिंह, विष्णु सिंह चौहान नगर पंचायत के सभासद विनोद कुमार यादव,योगेश वर्मा,श्रीप्रकाश गुप्ता,प्रभुनाथ यादव समेत सैकड़ो लोग सम्मिलित हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies