Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

दुर्गेश नंदिनी वशिष्ठ नारायण शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान में पांच दिवसीय स्काउट गाइड कार्यक्रम का हुआ समापन

 दुर्गेश नंदिनी वशिष्ठ नारायण शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान में पांच दिवसीय स्काउट गाइड कार्यक्रम का हुआ समापन



हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


महाराजगंज विकास खण्ड पनियरा अंतर्गत ग्राम पंचायत सोहरौना तिवारी मे स्थित दुर्गेश नंदनी वशिष्ठ नारायण शिक्षण एवं प्रशिक्षण महाविद्यालय में आज दिन शुक्रवार को भारत स्काउट गाइड के पांच दिवसीय कार्यक्रम का समापन हुआ। शिविर में प्रशिक्षुओ ने बढ़ – चढ़कर भाग लिया।


इस शिविर में नियमों का पालन करने और धर्मनिरपेक्षता से देश की सेवा करने का प्रशिक्षण दिया गया । इस अवसर पर दुर्गेश नंदनी वशिष्ठ नारायण शिक्षण एवं प्रशिक्षण महाविद्यालय सोहरौना तिवारी  के प्राचार्य डॉक्टर मनीष कुमार मिश्रा ने कहा कि भारत स्काउट गाइड के माध्यम से बच्चों में समाजभाव, देशप्रेम व अनुशासन की भावना विकसित होती है।


इसमें महाविद्यालय परिवार भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर रहता है प्राचार्य जी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशिक्षक शशांक कुमार गुप्त जी , अटल सिंह जी एवं अन्य सभी अध्यापकों के साथ ही साथ छात्रों का आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक अजय शिलान्कुर जी, रमेश जी संजय पटेल जी, संजय कुमार जी, वंदना ,पवन शुक्ला जी, विवेक शुक्ला जी , मणि जी एवं सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies