Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

लूट का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से लूट का 01 अदद मोबाइल बरामद

 लूट का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से लूट का 01 अदद मोबाइल बरामद



हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर

                                                                                                   

गोरखपुर थाना तिवारीपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा लूट के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष तिवारीपुर के नेतृत्व में उ0नि0 अशोक दीक्षित मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 04/2024 धारा 392 भादवि से संबंधित अभियुक्त आयुष यादव पुत्र उपेन्द्र यादव निवासी 334 डी झरना टोला नीना थापा थाना एम्स जनपद गोरखपुर को लूट का 01 अदद मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया है । उक्त बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि की बढ़ोतरी की गयी । 

अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

बताते चलें कि अभियुक्त द्वारा दिनांक 10.01.2024 को वादी मुकदमा का मोबाइल छीन लेने के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया था ।


गिरफ्तारी की टीम-


1. उ0नि0 अशोक दीक्षित थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर 

2. कां0 मुलायम थाना तिवारीपुर जनपद  गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies