आत्महत्या का दुष्प्रेरण करने वाले 02 नफर अभियुक्त 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
बहराइच थाना फखरपुर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बहराइच श्रीमती वृन्दा शुक्ला द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्री रामानन्द कुशवाहा , अपर पुलिस अधीक्षक(नगर) जनपद बहराइच व श्री रूपेन्द्र कुमार गौड़ क्षेत्राधिकारी कैसरगंज जनपद बहराइच के कुशल निर्देशन व श्री करूणाकर पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक फखरपुर के कुशल नेतृत्व में थाना फखरपुर पुलिस टीम द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयास उपरांत मु0अ0सं0 161/2024 धारा 306 भादवि में नामदज वांछित अभियुक्तगण 01. लवलेश उर्फ ललित कुमार पुत्र राम सरन निवासी ग्राम मथुरापुरवा बेलहरी थाना फखरपुर जनपद बहराइच 02.रमेश कुमार पुत्र रामहित निवासी ग्राम ऐलिहा थाना रानीपुर जनपद बहराइच को थाना क्षेत्र अंतर्गत मलूकपुर पुल से समय 13.35 बजे गिरफ्तार कर अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना फखरपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु रवाना किया गया।
बताते चलें कि थाना स्थानीय पर दिनांक 15.04.2024 को वादी मुकदमा श्री रामकिशुन लोध पुत्र स्व0 गंगा राम लोध ग्राम लालापुरवा दा0 मरौचा थाना फखरपुर जनपद बहराइच द्वारा लिखित प्रा0 पत्र दिया गया कि दिनांक 12/04/2024 को मेरे गांव में ननकऊ पुत्र नकछेद के घर लड़के का तिलक था सभी रिश्तेदार इस समारोह में आये थे मेरे घर के सामने डी0जे लगा था खाना खाने के बाद गांव के कुछ लडके डी0जे0 के गाने पर नाच रहे थे। नाचते समय मेरा भाई मुकेश तथा मेरे साले लवलेश पुत्र राम सरन निवासी ग्राम मथुरापुरवा बेलहरी थाना फखरपुर जनपद बहराइच तथा मेरे साडू रमेश कुमार पुत्र रामहित निवासी ग्राम ऐलिहा थाना रानीपुर जनपद बहराइच से झगड़ा हो गया था और अगले दिन सुबह मेरा भाई मुकेश की लाश गांव के बाहर सहतुत के पेड़ से रस्सी के सहारे लटके मिली मुझे पूरा विश्वास है कि रात्रि में मेरे साले लवलेश एंव सांडू रमेश से हुए विवाद में आत्मग्लानि के कारण ही मेरे भाई मुकेश ने आत्महत्या कर लिया है के सम्बन्ध में पंजीकृत कराये गये मु0अ0सं0 161/24 धारा 306 भादवि में वांछित अभियुक्तगण 01. लवलेश उर्फ ललित कुमार पुत्र राम सरन निवासी ग्राम मथुरापुरवा बेलहरी थाना फखरपुर जनपद बहराइच 02.रमेश कुमार पुत्र रामहित निवासी ग्राम ऐलिहा थाना रानीपुर जनपद बहराइच को मुखबिर खास की सूचना पर आज दिनांक 15/04/2024 को ही थाना फखरपुर पुलिट टीम द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत मलूकपुर पुल से समय 13.35 बजे गिरफ्तार कर अभियुक्तगण के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु रवाना किया गया।
गिरफ्तार कर्ता टीम-
01. उ0नि0 श्री ओम शंकर गुप्ता
02.प्रशिक्षु उ0नि0 श्री सुधीर सिंह
03. कां0 आकाश वर्मा
