Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

महाराजगंज में 2014 और 2019 से बड़ी जीत दिलाने के लिए जुटें कार्यकर्ता : केशव प्रसाद मौर्य

 महाराजगंज में 2014 और 2019 से बड़ी जीत दिलाने के लिए जुटें कार्यकर्ता : केशव प्रसाद मौर्य



हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


महाराजगंज उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज महराजगंज जिले मुख्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा कार्यालय के बगल स्थित एक निजी होटल में सोशल मीडिया वालेंटियर तथा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।


अपने संबोधन शुरू करने से पहले बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जयकारे लगाए। उनके साथ जिले के भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय मंचासीन रहे।


कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने मोदी जी के नेतृत्व में 2014 और 19 के लोकसभा चुनाव में भारी जीत हासिल किया था। इस बार सभी कार्यकर्ता उससे बड़ी जीत के लिए जुट जाएं। मोदी जी के संकल्प 400 पार को पूरा करना है। क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो वादे आप लोगों से किए थे, उसे पूरा किया है और जो संकल्प पत्र आज जारी हुआ है। उसे भी पूरा किया जाएगा।


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जो आप देश में देख रहे हैं कि ईडी बड़ी-बड़ी कार्रवाई कर रही है। वह आप के वर्तमान सांसद के मंत्रालय से ही संबंधित है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि गरीबों का एक एक पैसा भ्रष्टाचारियों से वसूल कर जनता हित में लगाऊंगा। उसे वह पूरा कर रहे हैं और विपक्ष के पेट में दर्द हो रहा है।


उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आप सभी अपने क्षेत्र (बूथ) से 370 वोट बढ़ाने का कार्य करें। साथ ही पंकज चौधरी को इस बार रिकॉर्ड वोट से जिताकर संसद भेजें। जिससे आपके जिले का और तेजी से विकास हो सके। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सभी कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies