Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

नाले का निर्माण 30 अप्रैल तक पूर्ण कराया जाए_ नगर आयुक्त

 नाले का निर्माण 30 अप्रैल तक पूर्ण कराया जाए_ नगर आयुक्त





हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


गोरखपुर गोरखनाथ आज  नगर आयुक्त  गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा साइकिल से गोरखनाथ क्षेत्र में लगन पैलेस मैरिज हॉल से हरियाली मैरिज हाउस होते हुए निर्माणाधीन बसियाडीह नाला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार पर नगर आयुक्त  द्वारा नाराजगी जताई गई और सहायक अभियंता एवम अवर अभियंता को सख़्त निर्देश दिए गए कि हर हाल में 30 अप्रैल तक नाले का निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया जाय, अन्यथा कि स्थिति में संबंधित का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए कठोर कार्यवाही की जाएगी। रसूलपुर दशहरी बाग के आगे कुछ लोगो द्वारा अपने घरों से आगे बढ़कर सड़क पर अतिक्रमण कर निर्माण करा लिया गया है, जिससे सड़क पतली हो गई है, नगर आयुक्त महोदय द्वारा सहायक अभियंता को निर्देशित किया गया कि ऐसे अवैध निर्माण को हटवाकर एंड टू एंड नाली निर्माण सुनिश्चित कराएं।निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता  संजय चौहान, सहायक अभियंता  शैलेश कुमार, अवर अभियंता अतुल कुमार व  राजकुमार तथा संबंधित ठेकेदार उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies