चार पहिया / बड़े वाहनों से तेल चुराकर बेचने वाले अन्तर्राजीय पाँच अभियुक्तों को चोरी के तेल एक पिपिया में करीब 38 लीटर डीजल , एक चार पहिया गाड़ी , रेनॉल्ट डस्टर , 04 खाली जरी कैन पिपिया प्लास्टिक , तेल निकालने वाली पाइप व 04 अदद एंड्रॉयड मोबाईल व एक अदद कीपैड मोबाईल के साथ गिरफ्तार संबंधित मु0अ0स0 140/24 धारा 379 आईपीसी वृद्धि धारा 411 आईपीसी थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच।
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
बहराइच थाना दरगाह शरीफ श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती वृन्दा शुक्ला, बहराइच के द्वारा अपराध एवं अपराधियो पर अंकुश लगाये जाने तथा वांछित/वारन्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय नगर श्री रामानन्द कुशवाहा बहराइच व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय नगर श्री राजीव कुमार सिसोदिया के कुशल निर्देशन मे तथा श्रीमान प्रभारी निरीक्षक श्री हरेन्द्र कुमार मिश्र थाना दरगाह शरीफ के नेतृत्व में तलाश वांछित/वारन्टी ने टीम गठित कर उ0नि0शिवम कनौजिया , उ0 नि0 इन्द्रजीत यादव मय हमराही कर्मचारीगण के वांछित अभियुक्तों की गिरफ़्तारी में मामूर था मु0 अ0 स0 140/24 धारा 379 आईपीसी से संबंधित अभियुक्तों की तलाश हेतु मामूर होकर ककरही मोड के पास खड़े होकर वाहन चेकिंग कर रहे थे कि रिसिया की तरफ से एक चार पहिया वाहन संख्या UK06AC5887 रेनॉल्ट डस्टर को चेक किया गया तो गाड़ी में एक अदद प्लास्टिक जरी केन में करीब 38 लीटर डीजल , 04 जरी केन प्लास्टिक पिपिया (40 लीटर )तेल निकालने वाली एक प्लास्टिक की पाइप करीब 02 मीटर , 02 अदद पेंचकश , 01 अदद प्लास , 01 अदद रिंच , 04 अदद एंड्रॉयड मोबाईल , 01 एक अदद की पेड मोबाईल के साथ अभियुक गण 1. ललित कुमार पुत्र गोपाल सिंह गंगवार निवासी वीजामऊ थाना हाफिजगंज जनपद बरेली उम्र करीब 28 वर्ष 2. पंकज उर्फ अरुण पुत्र प्रदीप गंगवार निवासी नऊआनगला थाना हाफिजगंज जनपद बरेली उम्र करीब 22 वर्ष 3. लोकेश शर्मा पुत्र स्व0 सुरेन्द्र पाल शर्मा निवासी कबूलपुर थाना बड़खेरा जनपद पीलीभीत उम्र करीब 21 वर्ष 4. प्रियांशु शर्मा पुत्र स्व0 नन्दराम शर्मा निवासी दूधियानगर वार्ड नंबर 13 रुद्रपुर उधम सिंह नगर (अग्रसेन हॉस्पिटल के सामने ) उम्र करीब 24 वर्ष 5. मनोहर पुत्र सालिकराम निवासी गुरगुट्टा थाना नानपारा जनपद बहराइच उम्र करीब 35 वर्ष को गिरफ्तार किया गया | पूछ ताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण जनपद बरेली से मिहीपुरवा में कमरा लेकर रहते थे तथा सड़क के किनारे खड़े ट्रक / बड़े वाहनों से तेल चोरी करके मनोहर उपरोक्त को बेचते थे | अभियुक्त मनोहर द्वारा तेल विक्रय कर लाभांश लेकर अभियुक्तगण को मोबाईल के माध्यम से भी पैसा दिया जाता था |अभियुक्तगण को आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए नियमानुसार न्यायालय रवाना किया जा रहा है |
गिरफ्तार वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण –
1. उ0नि0 शिवम कनौजिया
2. उ0 नि0 इन्द्रजीत यादव
3. हे0 का0 महेश चंद उपाध्याय
4. हे0 का0 सत्यनारायण गिरी
5. हे0 का0 अभिमन्यु यादव
6. हे0 का0 संजय कुमार
7. का0 नुमान अहमद
8. का0 सत्येन्द्र यादव थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच
