सड़क दुर्घटना में युवक की मृत्यु
ससुराल जाते समय शिकारपुर रात में हुई दुर्घटना
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
भिटौली महाराजगंज भिटौली थाना क्षेत्र के शिकारपुर में रविवार की रात में महाराजगंज का एक युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार बीर बहादुर नगर महराजगंज निवासी वीरेंद्र कनौजिया उर्फ सोनू किसी जरूरी काम से रविवार की रात लगभग 10:00 बजे अपने ससुराल गोरखपुर जा रहा था कि भिटौली थाना क्षेत्र के शिकारपुर में वह एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय पुलिस ने लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए महाराजगंज जिला चिकित्सालय भेजा जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । मृतक वीरेंद्र हैदराबाद में रहकर पेंटिंग का काम करता था। अभी उसकी 4 माह पहले शादी हुई थी। पत्नी चांदनी का रो रो कर बुरा हाल है।उसके पिता उमेश महराजगंज शहर में ही कपड़ा बनाने का काम करते हैं।
थानाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।