Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

एचटीयू और एसजीपीयू की मासिक समीक्षा व समन्वय बैठक हुई सम्पन्न

 एचटीयू और एसजीपीयू की मासिक समीक्षा व समन्वय बैठक  हुई सम्पन्न




हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


गोरखपुर गोरखपुर के पुलिस लाइन के सभागार में एचटीयू और एसजीपीयू की मासिक समीक्षा व समन्वय बैठक सोमवार को पुलिस अधीक्षक अपराध सुधीर जायसवाल की अध्यक्षता में हुई।इस मासिक समीक्षा बैठक में महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जारी पत्र किशोर न्याय अधिनियम 2015 का कड़ाई से अनुपालन,सरकारी तंत्र द्वारा बच्चों को रेस्क्यू करते समय एकांतता व गोपनीयता बनाए रखने,मानव तस्करी को रोकने के लिए संसदीय स्थाई समिति की सिफारिशों पर कार्यवाही,पाक्सो एक्ट के प्रकरणो में सी0डब्लु0सी0 के समक्ष शत प्रतिशत रिर्पोटिंग के लिए बाल कल्याण अधिकारी व उपस्थित मुन्शीगण को निर्देशित किया गया।अनुसंधान एवं अभियोजन, बाल कल्याण पुलिस अधिकारी व विवेचक के समक्ष आ रही समस्या,बाल श्रम और भिक्षावृत्ति,मानव तस्करी की रोकथाम,पीटी आफेन्स में  किशोर न्याय आदर्श नियम 08 का अनुपालन और बाल कल्याण अधिकारी के कर्तव्य और विवेचक के समक्ष आ रही समस्या व उनके निस्तारण के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।बैठक में बाल अधिकार विशेषज्ञ प्रोफेसर ओंकार नाथ तिवारी,बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष वन्दना सिंह,सदस्य जय प्रकाश आर्य,राजेन्द्र सिंह,उषा विश्वकर्मा,उपकारापाल अमिता श्रीवास्तव,पूर्व बाल कल्याण समिति के सदस्य डा0 मुमताज खान ,श्रम विभाग, आरपीएफ, जीरपी,यूनिसेफ,शिक्षा विभाग,स्वास्थ्य विभाग,बाल संरक्षण अधिकारी संस्थागत/गैर संस्थागत संस्थानो के प्रभारी एवं सदस्य,चाइल्ड हेल्प लाइन कोआर्डिनेटर,समस्त थानों के बाल कल्याण अधिकारी व थाना AHT से  प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार व समस्त स्टाफ तथा सभी थानों के बाल कल्याण  अधिकारी उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies