पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रतिसार निरीक्षक (रेडियो) को पुलिस उपाधीक्षक पद पर प्रोन्नति होने पर उन्हें बैच व स्टार लगाकर सम्मानित किया गया।
बहराइच आज दिनांक 23.04.2024 पुलिस अधीक्षक जनपद बहराइच श्रीमती वृन्दा शुक्ला द्वारा प्रतिसार निरीक्षक (रेडियो) श्री मनोज कुमार गुप्ता को पुलिस उपाधीक्षक पद पर प्रोन्नति के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे उपाधीक्षक पद के स्टार व बैच लगाकर उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गई।
इस अवसर पर उपाधीक्षक महोदय को अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री रामानंद कुशवाह, अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण डा. पवित्रमोहन त्रिपाठी के साथ साथ पुलिस कार्यालय में नियुक्त अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण द्वारा शुभकामनाएं दी गईं।