Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

पुलिस अधीक्षक बहराइच महोदया द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे “मिशन शक्ति/शक्ति दीदी अभियान” के अंतर्गत जनपद के समस्त थानों व कार्यालयों मे नियुक्त महिलाओं को बीट आवंटित कर पुलिस लाइन प्रेक्षागृह में गोष्ठी का किया गया आयोजन

 पुलिस अधीक्षक बहराइच महोदया द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे “मिशन शक्ति/शक्ति दीदी अभियान” के अंतर्गत जनपद के समस्त थानों व कार्यालयों मे नियुक्त महिलाओं को बीट आवंटित कर पुलिस लाइन प्रेक्षागृह में गोष्ठी का किया गया आयोजन






हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


बहराइच पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 महोदय के आदेशानुसार अधिक से अधिक महिलाओ को फील्ड मे तैनात करना है और उनकी सेवाओं का विस्तार करना है । उसी क्रम मे आज दिनाँक 15.04.2024 को पुलिस अधीक्षक बहराइच श्रीमती वृन्दा शुक्ला द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे “मिशन शक्ति/शक्ति दीदी अभियान” के प्रशिक्षण कार्यक्रम मे जनपद के समस्त थानों व कार्यालयों मे नियुक्त महिला आरक्षी को बीट आवंटित कर पुलिस लाइन प्रेक्षागृह में गोष्ठी का आयोजन किया गया  जिसमे महिला पुलिस बीट प्रणाली जो पूर्व मे भी आरम्भ की गयी थी उसे पुनर्जीवित करनें के लिए निर्देशित किया गया है । इसमे उनके सहयोगार्थ नई महिला बीट पुस्तिका तैयार की गयी है जिसमे सभी उपयुक्त विवरण उपलब्ध है और जिसमे महिला BPO( बीट पुलिस ऑफिसर ) द्वारा सूचना अंकित कर रिकार्ड बनाये रखेगी, उसका विमोचन व वितरण किया गया है । साथ ही कुछ नई सेवायें जैसे ऐसी दम्पतियों जिनके मध्य अक्सर मार-पीट होती रहती है, ऐसे मामलो मे हर 15 दिन मे महिला BPO द्वारा मौके पर जाकर उनके घर की स्थिति का आकलन करके, यदि अग्रिम विधिक कार्यवाही की आवश्यकता प्रतीत होगी तो उसको सुनिश्चित कराना,  साथ ही साथ लैंगिक अपराध से पीड़िता नाबालिक बच्चे, जिनके साथ पूर्व मे घटना घटित हुई है, उनके घऱ पर जाकर उस बच्ची, पीड़ित के पारिवारिक सदस्यों की काउसंलिग करना ताकि यदि कोई मानसिक रुप से घटना से बाहर नही निकल पा रहा है उसका पुलिस के माध्यम से चिन्हीकरण हो और उन्हे जिस प्रकार की सहायता की आवश्यकता हो उसे हम उन तक पहुंचा सके । इस दौरान महोदया द्वारा महिलाओं/बालिकाओं को स्वावलंबी बनाने तथा उनके अधिकारों के सम्बंध में उन्हे जागरुक करने व उनके साथ घटित होने वाले अपराधों के प्रति सचेत करने एवं उनमें सुरक्षा/आत्मविश्वास की भावना जागृत करने के उद्देश्य से  समस्त महिला कर्मियों को नियमित रूप से महिला चौपल आयोजित करने के आदेश दिए गए । साथ ही महोदया द्वारा “मिशन शक्ति अभियान” की जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त महिला बीट पुलिस अधिकारियों/एण्टीरोमियों टीम द्वारा की जा रही कार्यवाही की समीक्षा भी की गई । महोदया ने कहा कि जनपद में चल रहे “मिशन शक्ति अभियान” के तहत महिला बीट का गठन हुआ है जिनकी कमान महिला बीट आरक्षियों को सौंपी गई है और इस कार्य को पूरी जिम्मेदारी के साथ करना सभी महिला पुलिसकर्मियों का नैतिक व पदीय दायित्व है। महोदया द्वारा बताया गया कि सभी महिला BPO अपने क्षेत्र मे जाकर शासन द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ के बारे मे लोगो जानकारी देंगी और पात्र लोगो को उसका लाभ दिलाये जाने हेतु अपेक्षित सहयोग करेंगी । समस्त महिला BPO अपने क्षेत्र के स्कूल/कालेज बन्द होने के समय पुरुष आरक्षी साथ सादे वस्त्रो मे जाकर के नियमित चेकिंग करके बालिकाओ से वार्ता करेंगी और ऐसे स्थान पर अनावश्यक रुप से पाये जाने वाले शोहदो के विरुद्ध कार्यवाही करेंगी । दूरस्थ थानो से परिवार परामर्श केन्द्र तक मध्यस्थता हेतु आना महिलाओं एवं उनके परिवार जनों को असुविधा जनक होता है, तो परिवारिक कलह से सम्बन्धित प्रार्थना पत्र जो महिला हेल्प डेस्क पर पाये जाते हैं, उन्हें महिला हेल्प डेस्क तैनात अधिकारी स्वम् को आवंटित कर उसमे तीन प्रभावी मध्यस्थता के सेशन दोनों पक्षों में सुनिश्चित कराकर प्रकरण के निस्तारण का प्रयास करे । यदि मध्यस्थता विफल हो तो पुलिस कार्यालय में स्थापित परिवार परामर्श केन्द्र को रेफर किया जाये अन्यथा उस पर अन्य विधिक कार्यवाही अमल मे लायी जाये ।

थानों पर हेल्प डेस्क का 24 घण्टे संचालन करते हुए शिफ्टवार महिला आरक्षी की ड्यूटी लगायी जायेगी और महिला अपराध से सम्बन्ध मे प्रथम कार्यवाही/सुनवाई हेल्प डेस्क द्वारा ही किया जायेगा । यदि कभी रात्रि के समय हेल्प डेस्क पर महिला आरक्षी की ड्यूटी लगाया जाना सम्भव न हो तो आकस्मिकता पड़ने पर इस कार्य के लिए एक महिला आरक्षी को अवश्य नामित किया जाय । 

अन्त में महोदया द्वारा एकत्रित्र सभी महिला पुलिस कर्मियों से कार्य स्थल पर या ड्यूटी के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में फीडबैक लिया तथा बताई गयी समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण का आश्वासन दिया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies