हत्या का अपराध कारित कर शव को छिपाने के आरोप में 01 नफर वांछित अभियुक्त व 01 नफर वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार, कब्जे से एक आलाकत्ल सरिया बरामद
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
गोरखपुर थाना कैम्पियरगंज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष कैम्पियरगंज के नेतृत्व में व0उ0नि0 दिनेश कुमार साहनी मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 212/2024 धारा 302,201,34 भादवि0 से संबंधित वांछित अभियुक्त 1. गुन्जन व 2. कौशिल्या को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि अभियुक्त की पत्नी का पीड़ित ( मृतक ) से अवैध संबंध होने की जानकारी होने पर अभियुक्त द्वारा पत्नी व अपने स्व0 बड़े भाई के पुत्र के साथ मिलकर पीड़ित के गले में गमछा लपेट कर लोहे की सरिया मारकर हत्या कर शव को धुसवा जंगल में छिपा देने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर दिनांक 03.05.2024 को थाना कैम्पियरगंज पर मुकदमा पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता का नाम-पता
1. गुन्जन पुत्र दुखी निवासी अलीगढ टोला भगवानपुर थाना कैम्पियरंगज जनपद गोरखपुर
2. शिल्या पत्नी गुन्जन निवासी अलीगढ टोला भगवानपुर थाना कैम्पियरंगज जनपद गोरखपुर
वाछिंत अभियुक्त का नाम-पता-
1. राजदीप निवासी अलीगढ टोला भगवानपुर थाना कैम्पियरंगज जनपद गोरखपुर
गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0 212/2024 धारा 302,201,34 भादवि थाना कैम्पियरगंज गोरखपुर
बरामदगी-
एक अदद लोहे की सरिया, खुनालुदा मीट्टी व सादी मीट्टी (अलग अलग दो पारदर्शी डिब्बे में), मृतक का 01 अदद टूटा हुआ मोबाइल, 01 अदद छोटी डायरी ( मृतक का आधार कार्ड, एसबीआई का दो एटीएम कार्ड, एसबीआई का दो ग्रीनकार्ड व एक अदद पैनकार्ड)
