हत्या का प्रयास करने के आरोप में 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
गोरखपुर थाना कैम्पियरगंज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष कैम्पियरगंज के नेतृत्व में उ0नि0 उमाशंकर कन्नौजिया मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 197/2024 धारा 307 भादवि से संबंधित वांछित अभियुक्त सुकुरुद्दीन को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है
बताते चलें कि अभियुक्त द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर वादी के भतीजे को जाने से मारने की नियत से धारदार हथियार से घायल कर खेत में फेंक देने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारी की टीम-
1. उ0नि0 उमाशंकर कन्नौजिया थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
2. कां0 सोनू यादव थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
