Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

धोखाधड़ी व पैसें का गबन करने के आरोप में 01 नफर हिस्ट्रीशीटर/अभियुक्त गिरफ्तार

 धोखाधड़ी व पैसें का गबन करने  के आरोप में 01 नफर  हिस्ट्रीशीटर/अभियुक्त गिरफ्तार



हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


गोरखपुर थाना एम्स वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा धोखाधड़ी से संबंधित अपराधों पर अंकुश लगाने व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, स0पु0अ0/क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक एम्स के नेतृत्व में निरीक्षक अवधेश तिवारी मय पुलिस टीम  द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0-204/2024 धारा-406/420/504/506 भादवि व मु0अ0स0-205/2024 धारा-406/420/504/506 भादवि से सम्बन्धित वांछित हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त पंकज कुमार जयसवाल पुत्र स्व0 ईश्वर चन्द्र जयसवाल निवासी रूद्रापुर कुसम्ही थाना एम्स जनपद गोरखपुर को  गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

बताते चलें कि प्रकरण-1.  अभियुक्त उपरोक्त के द्वारा वादी मुकदमा के साथ वर्ष 2021 में धोखाधड़ी करते हुए अपने को रियल स्टेट कम्पनी पंच ज्योति का डिप्टी डायरेक्टर बताते हुए रियल स्टेट में इन्वेस्ट करने के नाम पर 25 लाख रुपया व वादी मुकदमा के मित्र जितेन्द्र जायसवाल से 14 लाख रुपया कुल 39 लाख रुपया साजिश के तहत धोखाधड़ी करते हुए हड़प लिया गया था एवं वादी मुकदमा द्वारा अपना पैसा मांगने पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी गयी । जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 205/2024 धारा 420,406,504,506 भादवि पंजीकृत किया गया ।


 प्रकरण-2.  अभियुक्त उपरोक्त द्वारा वर्ष 2021 में वादी मुकदमा के साथ धोखाधड़ी करते हुए रियल स्टेट में इन्वेस्ट करने के नाम पर कूटरचित व फर्जी दस्तावेज के आधार पर 39 लाख रुपया हड़प लिया गया साथ ही वादी मुकदमा के साथ गाली गलौज, मार पीट व जान से मारने की धमकी दी गयी । जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 204/2024 धारा 420,406,504,506 भादवि पंजीकृत किया गया । 


गिरफ्तारी की टीम-


1. अतिरिक्त निरीक्षक अपराध अवधेश कुमार तिवारी थाना एम्स जनपद गोरखपुर 

2. उ0नि0 रमेश चन्द्र कुशवाहा चौकी प्रभारी जगदीशपुर थाना एम्स जनपद गोरखपुर

3. कां0 विकास कुमार यादव थाना एम्स जनपद गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies