चोरी करने के आरोप में 03 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की गाय बरामद
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
गोरखपुर थाना खजनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के संबंध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष खजनी के नेतृत्व में उ0नि0 सोनेन्द्र सिंह मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 216/2024 धारा 379 भादवि मे संबंधित वांछित अभियुक्त 1.अंगद यादव 2. रामकेश यादव व 3. उमा यादव को चोरी की गाय के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि0 की बढ़ोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि दिनांक 11.05.2024 की रात्रि मे वादी मुकदमा के घर से दरवाजे पर बंधी गाय को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था । जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया था ।
गिरफ्तारी की टीम-
1. उ0नि0 सोनेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी उनवल थाना खजनी जनपद गोरखपुर
2. कां0 ओमप्रकाश सिंह थाना खजनी जनपद गोरखपुर
3. कां0 शान्तनु तिवारी थाना खजनी जनपद गोरखपुर
4. कां0 रोशन बिन्द थाना खजनी जनपद गोरखपुर
