थाना खैरीघाट पुलिस द्वारा धारा 3/25 Arms. Act से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त 01 अदद नाजायज देशी तमंचा 315 बोर के साथ गिरफ्तार।
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
बहराइच थाना खैरीघाट श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद बहराइच श्रीमती वृंदा शुक्ला द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण डॉ० पवित्र मोहन त्रिपाठी व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय महसी श्री अनिल कुमार सिंह के निर्देशन में थानाध्यक्ष थाना खैरीघाट संजय कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 22.05.2024 को मु0अ0सं0 403/2024 धारा 3/25 Arms Act से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त 1. प्रधान चौहान पुत्र रामचन्दर उम्र 50 वर्ष निवासी महन्तपुरवा दा० चौकसाहार थाना खैरीघाट जनपद बहराइच को थाना खैरीघाट के बहदग्राम सांवलपुरवा दा० चौकसाहार से समय 08.30 बजे गिरफ्तार कर माननीय सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशो निर्देशो का पालन करते हुये गिरफ्तार शुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय बहराइच के समक्ष पेश करने हेतु रवाना किया गया। गिरफ्तारी की सूचना जरिये उचित माध्यम अभियुक्त के परिजनो को प्रेषित की गयी।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. वरि0उ0नि0 उपेन्द्र कुमार सिंह
2. का0 आशीष पाण्डेय
3. का0 संतोष कुमार चौधरी