थाना रामगाँव पुलिस द्वारा धारा 498-A/304-B भा०द०वि० व 3/4 डी.पी. एक्ट से सम्बंधित एक नफर अभियुक्त गिरफ़्तार।
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
बहराइच थाना रामगाॅंव श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया श्री वृन्दा शुक्ला जनपद बहराइच द्वारा पूर्व से वांछित चल रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दिये गये दिशा निर्देश के अनुपालन मे श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण), श्री पवित्र मोहन त्रिपाठी व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय महसी श्री अनिल कुमार सिंह के निर्देशन में थानाध्यक्ष श्री शशि कुमार राणा के नेतृत्व में उ0नि0 ब्रजेश कुमार चौबे मय हमराह हे०का० मारकण्डेय तिवारी, का० विनीत कुमार आनन्द के द्वारा आज दिनांक 04.05.2024 को मु0अ0सं0 58/24 धारा 498-A/304-B भा0द0वि0 व 3/4 डी.पी. एक्ट थाना रामगांव जनपद बहराइच से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त शहजाद पुत्र खेहू नि० रामपुरगोडवा थाना रामगांव जनपद बहराइच उम्र 20 वर्ष को मुखबिर खास की मदद से रामपुर गोड़वा थाना रामगांव जनपद बहराइच के पास से समय 09.00 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त को मा० न्यायालय सदर बहराइच के समक्ष पेश करने हेतु रवाना किया गया।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम
1. उ0नि0 ब्रजेश कुमार चौबे
2. हे0का0 मारकण्डेय तिवारी
3. का0 विनीत कुमार आनन्द थाना रामगांव जनपद बहराइच