थाना फखरपुर जनपद बहराइच
5 माह से लापता नबालिक बरामद।
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
बहराइच थाना फखरपुर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 633/2023 धारा 363 भा0 भा0द0वि0 से सम्बन्धित अपह्त बालक सुजीत पुत्र वीरेन्द्र कुमार निवासी सूर्जना खुर्द दा0 बेदौरा थाना फखरपुर जिला बहराइच उम्र 8 वर्ष के बरामदगी के सम्बन्ध मे प्रचार प्रसार हेतु पम्पलेट आदि लगवाये गये थे कि आज दिनांक 05.05.2024 को मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अपह्त बालक सूजीत उपरोक्त के मिलने के सम्बन्ध मे जरिये मो0 नं0 9198770196 कमलेश कुमार पुत्र राजितराम निवासी चन्द्रदीपा थाना हुजुरपुर जनपद बहराइच जो प्रथम सोनकर पुत्र कुलदीप सोनकर निवासी 175/34 पीरजलील हाता चौकी वजीरगंज कैसरगंज बाग बस अड्डे पर काम करता है द्वारा CUG नं0 9454402970 पर सूचना दिया गया तत्पश्चात थाना स्थानीय से मुकदमा उपरोक्त के विवेचना उ0नि0 श्री ओंमशंकर गुप्ता मय हमराह म0का0 अपर्णा सिंह व अपह्त बालक के पिता वीरेन्द्र कुमार निवासी उपरोक्त को साथ लेकर लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन से बरामद किया गया अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु नियमानुसार C.W.C. बहराइच के समक्ष पेश किया जायेगा ।
कार्यवाहीः- श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बहराइच श्रीमती वृन्दा शुक्ला द्वारा अपह्त की बरामदी हेतु चलाये गये अभियान के क्रम में श्री रामानन्द कुशवाहा ,अपर पुलिस अधीक्षक(नगर) जनपद बहराइच व श्री रूपेन्द्र कुमार गौड़ क्षेत्राधिकारी कैसरगंज जनपद बहराइच के कुशल निर्देशन व श्री करूणाकर पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक फखरपुर के कुशल नेतृत्व में थाना फखरपुर पुलिस टीम द्वारा अपह्त बालक सुजीत पुत्र वीरेन्द्र कुमार निवासी सूर्जना खुर्द दा0 बेदौरा थाना फखरपुर जिला बहराइच को चारबाग रेलवे स्टेशन से बरामद किया गया ।
बरामद कर्ता टीम-
01. उ0नि0 श्री ओंमशंकर गुप्ता
02. म0का0 अपर्णा सिंह
