Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

कमिश्नर और डीआईजी ने लिया लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा

Top Post Ad

 कमिश्नर और डीआईजी ने लिया लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा




हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


महराजगंज आज कमिश्नर गोरखपुर श्री अनिल ढींगरा और डीआईजी गोरखपुर रेंज श्री ए.एस. कुलकर्णी द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल और शुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट परिसर महराजगंज में स्ट्रांग रूम, इवीएम वेयर हाउस, पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल और मतगणना स्थलों का निरीक्षण किया गया। साथ ही दोनों अधिकारियों ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रथम महराजगंज को भी देखा।


कलेक्ट्रेट परिसर में कमिश्नर और डीआईजी महोदय ने सबसे पहले सी–विजिल का निरीक्षण किया और एफएसटी टीमों के लोकेशन को पोर्टल पर देखा। उन्होंने प्रभारी सी–विजिल और ए.आर. कॉपरेटिव सुनील गुप्ता से अब तक प्राप्त शिकायतों और उनके निस्तारण की भी जानकारी ली। नोडल अधिकारी सी–विजिल ने बताया कि अबतक 85 शिकायते प्राप्त हुई हैं और सभी का निस्तारण एफएसटी के माध्यम से कराया जा चुका है। कमिश्नर महोदय ने सी–विजिल कार्यप्रणाली पर संतोष व्यक्त किया।


इसके उपरांत दोनो अधिकारियों ने विधानसभावार स्ट्रांग रूम को देखा और सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी आदि को भी देखा। इसके उपरांत कमिश्नर महोदय ने पोलिंग पार्टी रवानगी और मतगणना स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।


कमिश्नर महोदय ने जिलाधिकारी महोदय को निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार सभी जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल के लिए चिन्हित स्थल और अन्य इंतजाम पर संतोष व्यक्त किया।


इसके उपरांत दोनों अधिकारियों ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय सदर महराजगंज का निरीक्षण किया। कमिश्नर महोदय ने बीएलओ पूनम पटेल, चंद्रकला, उषा यादव से बूथ पर मतदाताओं की संख्या की जानकारी ली। बीएलओ द्वारा बताया गया कि केंद्र पर स्थापित चार बूथों पर क्रमशः 1191, 1262, 1128 और 973 मतदाता पंजीकृत हैं। उन्होंने जिलाधिकारी महोदय से क्रिटिकल, वल्नरेबल और शैडो बूथ की जानकारी ली। जिलाधिकारी महोदय ने बताया कि क्रिटिकल बूथ 321, वल्नरेबल बूथ 13 और शैडो बूथ 43 हैं। सभी बूथों पर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वीडियोग्राफी से लेकर वैकल्पिक कम्युनिकेशन और रूट प्लान तैयार किया गया है।


कमिश्नर महोदय ने सभी इंतजामों पर संतोष व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को सकुशल सौर संपन्न चुनाव हेतु जरूरी निर्देश और शुभकामना प्रेषित की।


निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक  सोमेंद्र मीणा, अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक  आतिश कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Below Post Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Hollywood Movies